जबलपुर:चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Jabalpur: A notorious thief arrested

परीक्षार्थियों की एक्टिवा की डिक्की से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, छह मोबाइल और नकदी 17 हजार रुपए बरामद
माढ़ोताल सब इंस्पेक्टर विजय पुष्पकर ने बताया परीक्षा के दौरान ग्लोबल कॉलेज के बाहर खड़ी गाड़ियों की डिक्की का लॉक मास्टर चाबी से खोलकर मोबाइल, जेवर और नकदी चुराने वाले प्रतीक उर्फ गोलू सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 6 मोबाइल, एक सोने का लॉकेट, 17 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और मास्टर चाबियां जब्त की गई हैं। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



