Mau news:एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने 5लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Mau News: A joint team of SOG and police arrested two smugglers with illegal English liquor worth Rs 5 lakh.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के साथ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा सीओ घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना दोहरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 05.10.2026 को रामनगर बार्डर दोहरीघाट पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से रायल स्टेज 750 एमएल की कुल 528 शीशी, व रायल ग्रीन विस्की 750 ML की कुल 36 शीशी, कुल मात्रा – 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी ग्राम पटेल नगर, थाना रंजीतनगर, जनपद करौल बाग, दिल्ली एवं फरीद खां पुत्र हमीद खां निवासी कंतित शरीफ, थाना विन्ध्याचल, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। जो अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दोहरीघाट मऊ में मु0अ0सं0 231/2026 धारा 60/63/72 आबकारी एक्ट व 319 (2)/318(4)/336(3)/338 बीएनएस बनाम सूरज चौधरी उपरोक्त व फरीद खाँ उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।

इस सम्बन्ध में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0न्यायालय किया गया । एसओजी टीम एवं एस ओ दोहरीघाट को मुखबीर से सूचना मिली कि आजमगढ़ की तरफ से एक कार से दूसरे प्रान्त से अंग्रेजी शराब को लेकर तस्कर बिहार लेकर जा रहे हैं। इस पर एसओजी टीम एवं दोहरीघाट थाना पुलिस टीम दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर रामनगर बार्डर पर चेकिंग करने लगी। इस बीच एक कार जिस पर नम्बर प्लेट नहीं लगा था, को रोकने पर चालक भागने की कोशिश किया गया। जिसको टीम ने घेर कर पकड़ लिया। कार में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। पुलिस टीम ने कार सहित पकड़े गए दोनों तस्करों को थाना दोहरीघाट लाया गया। बताया कि तलाशी में रायल स्टेज 750 एमएल की कुल 528 शीशी, रायल ग्रीन विस्की 750 एमएल की कुल 36 शीशी, कुल 423लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने महिन्द्रा एक्सयूवी 500 बिना नम्बर प्लेट की कार को सीज करने के साथ दोनों अभियुक्तों को सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button