जबलपुर में इंडिया गठबंधन का पैदल मार्च, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

संविधान और वोट बचाने की मांग, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी आवाज

जबलपुर में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बुधवार को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की मांग को लेकर संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया। टाउन हॉल से शुरू हुए मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय समानता दल, सीपीआई और सीपीएम समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, रामरतन यादव, विधायक लखन घनघोरिया और पूर्व मंत्री तरुण भनोट सहित नेताओं ने अपने-अपने दलों के झंडे अलग रखकर तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन ने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की भी मांग उठाई। टाउन हॉल से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मालवीय चौक पहुंचा, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button