आजमगढ़:डीजल चोरी गिरोह के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाने वाले उ0नि0 योगेश कुमार सरोज व का0 शोएब सम्मानित
Azamgarh: Inspector Yogesh Kumar Saroj and Constable Shoaib honored for playing a key role in exposing the diesel theft gang.
आजमगढ़, 08 अक्टूबर 2026। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना गम्भीरपुर के उ0नि0 योगेश कुमार सरोज एवं का0 शोएब सहित चार को उनके उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए सम्मानित किया गया।थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जनपद आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर एवं कप्तानगंज क्षेत्रों में हुई 04 डीजल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया था। इस कार्रवाई में उ0नि0 योगेश कुमार सरोज एवं का0 शोएब की सक्रिय भूमिका एवं सूझबूझ ने पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया।अपराधियों के विरुद्ध की गई इस सराहनीय कार्रवाई को देखते हुए आज पुलिस ऑफिस, आजमगढ़ में ASP/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा उ0नि0 योगेश कुमार सरोज एवं का0 शोएब सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग की सराहना की गई।उ0नि0 योगेश कुमार सरोज ने विवेचना एवं अपराधियों तक पहुंचने में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया, वहीं का0 शोएब ने टीम के साथ सक्रियता से कार्य करते हुए गिरोह के पर्दाफाश में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की तत्परता और समर्पण ने पुलिस कार्रवाई को सफलता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ किया गया उत्कृष्ट कार्य पुलिस विभाग की कार्यशैली को मजबूत करता है।आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सदैव तत्पर है।



