Azamgarh news:हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Azamgarh news: Police team honored for exposing diesel theft from vehicles parked on the highway

गंभीरपुर /आजमगढ़। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली गंभीरपुर पुलिस टीम के पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन सपागर में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।गंभीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने थाना गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज क्षेत्र में हुई डीजल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण किया। हाईवे किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।गिरोह के पर्दाफाश में गंभीरपुर थाने की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेहतर पुलिसिंग और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम के सदस्यों को पुलिस अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।प्रशस्ति पत्र पाने वालों में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज, कांस्टेबल शोएब, कांस्टेबल शिवराम सरोज, कांस्टेबल अजीत पटेल और कांस्टेबल मिथिलेश यादव शामिल रहे। एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपराध नियंत्रण के लिए तत्पर रहने की अपेक्षा जताई।आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button