Azamgarh news:आदित्य ग्रुप ने सरफुद्दीनपुर में किया नई ब्रांच का शुभारंभ, यूप्लस बैटरी के उत्पादों की मिली सौगात

Azamgarh news: Aditya Group inaugurated a new branch in Sarfuddinpur, gifted products of Uplus Battery.

आजमगढ़। जिले में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय आदित्य ग्रुप ने पदार्पण कर दिया है। बुधवार को सरफुद्दीनपुर में पहली नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा एक गुड्डू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। ग्रुप के ओनर ओंकार नाथ पाण्डेय ने बताया कि यह प्रतिष्ठान वियतनाम की प्रसिद्ध बैटरी कंपनी यूप्लस बैटरी के बेहतरीन उत्पादों के साथ ग्राहकों को सेवा देने के लिए तैयार है। यहाँ यूपीएस, वेइंग मशीन, टू-व्हीलर, आधुनिक कार, ई-स्कूटर और इन्वर्टर के लिए 6 वोल्ट से लेकर सभी श्रेणियों की बैटरियां उपलब्ध हैं। विशेषता यह है कि यूप्लस की बैटरियों पर 2 से 3 साल तक की वारंटी दी जा रही है, और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर कंपनी द्वारा नया उत्पाद बदलकर दिया जाएगा। यह नई ब्रांच आजमगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान भागवत तिवारी, अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय, मनोज कुमार त्रिपाठी महामंत्री, धनंजय पाण्डेय, डॉ आनन्द कुमार सिंह, सतीश कुमार पाण्डेय, अरविंद कुमार मिश्रा, पंकज तिवारी, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, शिवम, अनिल, आलोक राय, त्रिभुवन तिवारी, रवि प्रकाश, इंद्रभूषण आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button