जबलपुर:बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण और पर्यटन विभाग की उपेक्षा पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने उठाया सवाल

Jabalpur: Citizen Consumer Guide Forum raised questions on the conservation of Balancing Rock and the neglect of the Tourism Department.

Jabalpur news:

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने जबलपुर के प्रसिद्ध ‘बैलेंसिंग रॉक’ के संरक्षण को लेकर पुरातत्व विभाग के दोहरे मापदंड (डबल स्टैंडर्ड) और प्रदेश पर्यटन विभाग की उदासीनता पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने सवाल उठाया है कि जब महाबलीपुरम में मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित ‘कृष्णा बटर बॉल’ को पुरातत्व विभाग द्वारा सूचीबद्ध कर सुरक्षित किया गया है, तो जबलपुर के बैलेंसिंग रॉक को वही सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही? जबकि यह रॉक पुरातत्व विभाग द्वारा पहले से संरक्षित मदन महल किले की चट्टानों का ही एक हिस्सा है और किले से केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।

पर्यटन निगम द्वारा की जा रही उपेक्षा को लेकर जनसंगठनों के साथ हुई चर्चा में यह बात भी सामने आई कि रीजनल मैनेजर नवीन शर्मा को जबलपुर में पदभार ग्रहण किए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक बैलेंसिंग रॉक का एक बार भी अधिकृत दौरा नहीं किया है। इस लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ जनसंगठनों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. पी.जी. नाजपाण्डे, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, डी.के. सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुभाष चंद्रा, डी.आर. लखेरा, अशोक यादव, के.सी. सोनी, यशवंत कोष्टा, श्याम सोलंकी, अशोक नामदेव, विनय दुबे, धर्मेन्द्र पाण्डे और राममिलन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button