आजमगढ़:जनगणना–2027: आजमगढ़ की सगड़ी, निजामाबाद एवं लालगंज तहसीलों में पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Azamgarh: Census-2027: Observer training program launched in Sagdi, Nizamabad and Lalganj tehsils of Azamgarh

आजमगढ़:जनगणना–2027 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ की तहसीलों सगड़ी, निजामाबाद एवं लालगंज में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (E&S) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबंधित चार्ज अधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना कार्यों की प्रक्रिया, दायित्वों एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में उत्तर प्रदेश के निवासी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरांत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण *जनसंख्या की गणना* संबंधी कार्य संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवार के प्रत्येक सदस्य से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण नई जानकारियों एवं प्रक्रियाओं को सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें तथा किसी भी विषय पर संशय होने पर प्रशिक्षकों से प्रश्न पूछकर उसका समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग क्षेत्रीय कार्यों में प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसके आंकड़े देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः सभी संबंधित कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करें तथा जनगणना कार्यों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें।जनपद आजमगढ़ प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना–2027 के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हों तथा जनपद आजमगढ़ उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के माध्यम से अग्रणी बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button