जबलपुर:पनागर में बीड़ी मांगने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Jabalpur: Bloody fight over asking for a bidi in Panagar, youth attacked with a knife

जबलपुर:वही बड़ी खबर जबलपुर के पनागर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

घटना की शुरुआत 20 अक्टूबर को हुई, जब पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर के जरिए एक गंभीर वारदात की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि सिहोरा के बाबा हैंडपंप के पास पनागर रोड पर किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर है।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल एक्शन लेते हुए डायल 112 और चीता मोबाइल की टीमें बिना किसी देरी के तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँच गईं।मौके पर पहुँचकर पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि घायल होने वाले युवक का नाम विकास सोनी है। शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई कि विकास पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसी मोहल्ले के दो स्थानीय लड़के हैं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घटनास्थल पर ही जरूरी जानकारियाँ जुटाईं और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घटना की नज़ाकत को देखते हुए पुलिस ने फौरन कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी थी।चूँकि घायल विकास सोनी को इस संघर्ष में बहुत गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए पुलिस ने ज़्यादा जोखिम न लेते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस खूनी संघर्ष के पीछे की असली वजह क्या थी? पुलिस की पूछताछ और शुरुआती जाँच में जो कारण सामने आया है, वह बेहद चौंकाने वाला और मामूली है। वही मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घायल विकास सोनी ट्रेन में वेंडर का काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने ही मोहल्ले में बैठकर आराम से बीड़ी पी रहा था, तभी वहाँ मोहल्ले के दो युवक विधि विरुद्ध किशोर और सनी पटेल पहुँचे।आरोपियों ने विकास से बीड़ी की मांग की, लेकिन जब विकास ने उन्हें बीड़ी देने से साफ इनकार कर दिया, तो बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज और तीखी झड़प शुरू हो गई।  मामला इतना उग्र हो गया कि गुस्से में आकर आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी और इसी दौरान सनी पटेल नाम के व्यक्ति ने विकास सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button