Jabalpur news:नगर निगम में खरीदी से लेकर दुकान आवंटन तक भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस पार्षद दल ने उठाए सवाल

अमरीश मिश्रा ने खोली नगर निगम की कथित अनियमितताओं की परतें, जांच और कार्रवाई पर उठाए सवाल

Jabalpur: जबलपुर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में एक बार फिर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद दल ने 31 जनवरी 2025 को रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीदी में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था, जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की तीन मशीनें लगभग 10 करोड़ रुपये में खरीदे जाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद 2 अप्रैल 2025 को जल विभाग, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के संयंत्रों की खरीदी और तकनीकी विशेषज्ञों के भुगतान में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया गया। मिश्रा के अनुसार, वर्ष 2023-24 में AQI के तहत तकनीकी सलाहकारों की नियुक्ति और भुगतान में अनियमितताओं को लेकर 18 जून 2025 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। उन्होंने जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 885 करोड़ रुपये के 116 निर्माण कार्यों की फाइलों और कंप्यूटर हार्ड डिस्क चोरी होने के मामले में भी जांच नहीं होने पर सवाल उठाए। इसके अलावा, सितंबर 2026 में दो पेच रिपेयरिंग मशीनों को कथित तौर पर 54.80 लाख रुपये की कीमत के मुकाबले 1.10 करोड़ रुपये में खरीदने और 40 कचरा गाड़ियों पर कुल 1.44 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए। अक्टूबर 2026 में गोहलपुर की सरकारी दुकानों का बिना टेंडर अपने करीबी लोगों को आवंटन किए जाने का आरोप भी कांग्रेस पार्षद दल ने लगाया था। अमरीश मिश्रा ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button