जबलपुर:संस्कारधानी में दृष्टिबाधित संघ का लोकतांत्रिक चुनाव, ब्रेल लिपि से हो रहा मतदान

अखिल भारतीय मानव मिलन का विशेष सहयोग, वरिष्ठ अध्यक्ष मयूर संघवी के मार्गदर्शन से दृष्टिबाधित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

जबलपुर:संस्कारधानी में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा का चुनाव लोकतांत्रिक परंपराओं और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। हर पांच वर्ष में होने वाले इस चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दृष्टिबाधित भाई-बहन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया ब्रेल लिपि में पांच पृष्ठों के मतपत्र के माध्यम से कराई जा रही है, जिससे दृष्टिबाधित मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव प्रक्रिया दिल्ली से आए तीन सदस्यीय चुनाव आयोग तथा स्थानीय सदस्यों की टीम की निगरानी में संचालित हो रही है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र सिंह परिहार के अनुसार, संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और दृष्टिबाधितजनों के अधिकारों, स्वावलंबन तथा सामाजिक भागीदारी के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय मानव मिलन संस्था का विशेष योगदान रहा है। संस्था के वरिष्ठ अध्यक्ष मयूर संघवी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से दृष्टिबाधित समाज के उत्थान और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को नई दिशा मिल रही है। आयोजन में तारे अंकल, मिसेज तारे, डॉ. शिवेंद्र सिंह परिहार, निर्मल चोपड़ा, नीरज वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें इंडियन आइडल एवं सा रे गा मा से जुड़ी विजेता प्रतिभा दृष्टि श्रीवास्तव अपनी गायन प्रस्तुति देंगी। संस्था की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि दृष्टिबाधित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप बेहतर शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। यह आयोजन लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की प्रेरणादायक पहल बन रहा है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button