Mau news:बीएलओ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, पेंडिंग फॉर्म्स और डुप्लीकेट मतदाताओं पर सक्रिय रहे, शिथिलता पर कार्यवाही:एसडीएम अशोक सिंह 

Mau News: As per the instructions of the Election Commission, BLOs should remain active on pending forms and duplicate voters, action should be taken on laxity: SDM Ashok Singh

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी।मऊ। तहसील घोसी सभागार में एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम ने विशेष अभियान की तिथियों—17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को प्राप्त हुए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों पर आज ही अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। कोई भी फर्जीवाड़ा, लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही एसडीएम ने निर्देशित किया कि यदि किसी भाग संख्या की मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम दोहरा (डबल) पाया जाता है, तो संबंधित मतदाता से ही फॉर्म-7 भरवाकर प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ ऐप के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया पर आज ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जा सके।इस अवसर पर नायब तहसीलदार ए वर्मा, सुधाकर,शिवराम चौहान, शिवकुमार, वीआरसी रवि मौर्या, राजू कुमार, अरविंद पांडेय,सौरभ राय, रमाकांत यादव, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button