Azamgarh News:अवैध तमंचा-कारतूस व संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़

दिनांक 29.10.2026 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा नन्दाव मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त आकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सकूरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे से एक अवैध तमंचा .32 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। वहीं, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP 62 S 5063 के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ई-चालान एप के माध्यम से जांच की गई, जिसमें वाहन प्रदीप अग्रहरी पुत्र गुलाब चन्द्र अग्रहरी निवासी भैसौली, उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के नाम पंजीकृत पाया गया।

 

पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश यादव को गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—

आकाश यादव पुत्र अशोक यादव, निवासी ग्राम सकूरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।

एक अवैध तमंचा .32 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस .32 बोर। एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP 62 S 5063।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

उ0नि0 अनुज कुमार द्विवेदी, का0 सौरभ पाल, का0 सागर सिंह एवं का0 मिथिलेश यादव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button