Azamgarh News:पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करने के मामले में वांछित पति गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

दिनांक 29.10.2026 को थाना तहबरपुर पर भीमा यादव निवासी ग्राम भवतर चक, थाना गम्भीरपुर द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री खुशबू यादव की शादी दिनांक 10.05.2022 को विपिन यादव निवासी ग्राम मदारपुर, थाना तहबरपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था दिनांक 28.10.2026 को भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया तथा मृतका को मायके के पंचायत भवन पर छोड़ दिया गया। पति द्वारा बार-बार आत्महत्या करने के लिए कहे जाने से आहत होकर खुशबू अपने दोनों बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट पर ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई।

इस संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 162/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति विपिन यादव एवं उसके परिवार के अज्ञात सदस्यों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 31.10.2026 को थाना तहबरपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विपिन यादव को उसके घर ग्राम मदारपुर से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

विपिन यादव पुत्र मान सिंह यादव, निवासी ग्राम मदारपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 162/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 सूर्यपाल, थाना तहबरपुर।

2. का0 सुविन्द्र कुमार गुप्ता, थाना तहबरपुर।

3. का0 विशाल कुमार यादव, थाना तहबरपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button