Jabalpur news:बरगी हिल्स में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 15 वर्षीय किशोरी की मौत, छोटी बहन गंभीर
Jabalpur News: Horrific accident in Bargi Hills, scooter collides with divider, 15-year-old girl dies, younger sister critical
जबलपुर। बरगी हिल्स आईटी पार्क रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार 15-16 वर्षीय जानवी साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बहनें मूल रूप से रीवा की रहने वाली थीं और वर्तमान में हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप में रह रही थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही टीआई बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी तिलवाड़ा बृजेश मिश्रा ने बताया पुलिस ने घायल सृष्टि को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार की दो बेटियों के साथ हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
बाइट बृजेश मिश्रा थाना प्रभारी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



