आजमगढ़:एसडीएम ए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यालयों का निरीक्षण किया
Azamgarh: SDM A along with the Principal of Government Higher Secondary School inspected the schools regarding the board examination.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह एवं प्रधानाचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, कटिहारी के,प्रधानाचार्य ओंकार ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को लेकर क्षेत्र के कई विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियां को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
डीएम आनंद वर्धन के निर्देश पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ प्रधानाचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, कटिहारी के,प्रधानाचार्य ओंकार ने क्षेत्र के लालमुनि देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकड़ी बुजुर्ग एवं राजदेव कृषक इण्टर कॉलेज सरायसादी का आधारभूत भौतिक सत्यापन हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के सुचारु, व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु कुछ कमियां एवं आवश्यक सुधार परिलक्षित हुए।
उक्त के दृष्टिगत विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई समस्त कमियों को तत्काल दूर कराते हुए परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराएं।ताकि आगामी बोर्ड परीक्षा 2026-27 को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।



