Azamgarh News:आजमगढ़ पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही से अस्पताल से लापता हुई बच्ची को चंद समय में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।
आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
पीआरवी 5386 एवं थाना कोतवाली पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
आज दिनांक 03.11.2026 को पीआरवी 5386 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आसिया हॉस्पिटल, जुनैदगंज में एक बच्ची अपने परिजनों के साथ एंडोस्कोपी कराने आई थी। इसी दौरान असहज महसूस होने पर वह बाथरूम जाने के बहाने बाहर निकली तथा कुछ देर बाद लापता हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी बलरामपुर मय पुलिस बल द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित खोजबीन करते हुए गुमशुदा बच्ची को विज्डम इंटरनेशनल स्कूल, हाफिजपुर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
आजमगढ़ पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय कार्यवाही से बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया गया।*



