आजमगढ़:सेंट जोसेफ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

गणेश-लक्ष्मी की आकर्षक छाया कृतियों ने मोहा मन, शिक्षकों ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

गंभीरपुर/आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा बसीरहा स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जोसेफ कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से सुंदर एवं मनमोहक रंगोलियां सजाईं। इसके साथ ही चार्ट पेपर पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आकर्षक छाया कृतियां भी तैयार कीं। विद्यार्थियों की कलाकृतियों और उनकी रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों और चित्रों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।इस तरह के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्र भूषण राय, शुभम राय, शिवम राय, तुषार मिश्रा सहित विद्यालय के अनेक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button