Jaunpur accident:ससुराल जाते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Jaunpur accident: A young man riding a bike died after being hit by a truck while going to his in-laws' house.
जौनपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले के पास शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ला निवासी मोहित (25) पुत्र रामचंदर बाइक से चौकियां स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। सिपाह मोहल्ले के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिपाह चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।



