Azamgarh News:मोबाइल छिनैती की घटना का अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन बरामद

थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली पर चोरी एवं आयुध अधिनियम के अभियोग पंजीकृत हैं।*

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 08.11.2026 को वादिनी गुड़िया पुत्री श्री टुनू राम निवासी ग्राम लेदिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पेट्रोल पम्प से करीब 200 मीटर पूरब दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 465/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव द्वारा की जा रही थी।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-

दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण 1. राहुल भारती पुत्र राजन भारती निवासी एसबीआई के पास सिधारी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष तथा 2. शिवा मौर्या पुत्र पप्पू निवासी रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, हाल पता शंकर तिराहे के पास काजू यादव का मकान, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को न्यू जमालपुर रोड से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से छिनैती का एक रेडमी नोट 15 SE 5G मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. राहुल भारती पुत्र राजन भारती निवासी एसबीआई के पास सिधारी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष।

2. शिवा मौर्या पुत्र पप्पू निवासी रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, हाल पता शंकर तिराहे के पास काजू यादव का मकान, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

एक अदद रेडमी नोट 15 SE 5G मोबाइल फोन (छिनैती का)

1. मु0अ0सं0 327/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

2. मु0अ0सं0 328/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

अभियुक्त शिवा मौर्या-

1. मु0अ0सं0 327/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 465/2026 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

इस कार्रवाई में उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव, का0 गौरव जायसवाल, का0 ऐश कुमार एवं का0 आकाश कुमार थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button