Azamgarh News:गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

थाना अतरौलिया:* अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों से कुल ₹05 लाख की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंगलीडर को अवैध तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना तहबरपुर:* रात्रि में घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 02 वांछित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
थाना अतरौलिया –
दिनांक 25.03.2026 को वादी मुकदमा आशीष यादव पुत्र रामसुरेश यादव निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया एवं जयप्रकाश यादव पुत्र रामबूझ यादव निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना अतरौलिया द्वारा अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई कि मनोज यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम तेजापुर, थाना अतरौलिया एवं पिन्टू यादव उर्फ कृष्णा द्वारा अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से अलग-अलग ऑनलाइन माध्यम से ₹2.50-2.50 लाख (कुल ₹05 लाख) प्राप्त किए गए तथा कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उक्त प्रकरण में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-118/2026 एवं 119/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 3(5), 111(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। अभियुक्तों के संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिनांक 10.09.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया, जिसके क्रम में मु0अ0सं0-352/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 14.11.2026 को थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंगलीडर मनोज यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम तेजापुर, थाना अतरौलिया उम्र करीब 38 वर्ष को ग्राम महरुपुर अंडरपास के समीप से समय करीब 03:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-406/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*आपराधिक इतिहासः*
अभियुक्त मनोज यादव के विरुद्ध निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—
1. मु0अ0सं0-118/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 3(5), 111(4) बीएनएस।
2. मु0अ0सं0-119/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 3(5), 111(4) बीएनएस।
3. मु0अ0सं0-49/2018 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
4. मु0अ0सं0-50/2018 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
5. मु0अ0सं0-61/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
6. मु0अ0सं0-117/2018 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
7. मु0अ0सं0-352/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना अतरौलिया।
8. मु0अ0सं0-406/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अतरौलिया।
*थाना तहबरपुर –*
गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पुत्र मूरी राम निवासी ग्राम खरचलपुर एवं सचिन कुमार पुत्र नगीना लाल निवासी ग्राम धनियाकुण्डी, थाना तहबरपुर एक ऐसे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य पहले सुनसान घरों, दुकानों एवं अन्य स्थानों की रेकी करते थे तथा रात्रि में ताला तोड़कर नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे।
इस गिरोह के विरुद्ध विभिन्न वादियों द्वारा चोरी की घटनाओं के संबंध में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इनमें वादी रवि यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी बद्दोपुर द्वारा ग्राम नवापुरा में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से बैटरी एवं इन्वर्टर चोरी किए जाने, वादी वीरेन्द्र कुमार राय पुत्र स्व0 रमाशंकर राय निवासी तहबरपुर द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से पाइप एवं अन्य सामान चोरी किए जाने, वादी चन्द्रशेखर राय पुत्र स्व0 रमेशचन्द्र राय निवासी धर्मदासपुर द्वारा खेत में लगे समरसेबल का सिलेंडर चोरी किए जाने तथा वादी कुलदीप कुमार मौर्य पुत्र रामखेल मौर्य निवासी रामपुर बैरमपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय ईश्वर नुरुद्दीनपुर के रसोईघर से गैस सिलेंडर, चूल्हा एवं अन्य सामान चोरी किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त वादी मूलचन्द्र यादव पुत्र लखराज यादव निवासी पठखौली द्वारा गौआश्रय स्थल से स्ट्रीट लाइट के उपकरण चोरी किए जाने, वादी रमेश चौहान पुत्र स्व0 असरेख चौहान निवासी शेखूपुर एवं अन्य दुकानदारों द्वारा दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी किए जाने तथा वादी वंशू चौरसिया पुत्र स्व0 रामदेव चौरसिया निवासी वसही वन्देदासपुर द्वारा घर से एलसीडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा एवं अन्य सामान चोरी किए जाने के संबंध में भी अभियोग पंजीकृत कराए गए थे।
उक्त घटनाओं में विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के नाम प्रकाश में आए थे तथा संबंधित अभियोगों में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किए जा चुके हैं। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गैंग चार्ट अनुमोदित होने के उपरांत थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 2(ख)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र मूरी राम निवासी ग्राम खरचलपुर, थाना तहबरपुर को ग्राम दरीखा (संजरपुर), थाना सरायमीर स्थित उसकी बहन के घर से समय 19:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित दूसरे अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र नगीना लाल निवासी ग्राम धनियाकुण्डी, थाना तहबरपुर को उसके घर के दरवाजे से समय 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आपराधिक इतिहासः*
*अभियुक्त संजय कुमार*
1. मु0अ0सं0-146/2024 धारा 379, 411 भादवि, थाना तहबरपुर।
2. मु0अ0सं0-217/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
3. मु0अ0सं0-226/2024 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
4. मु0अ0सं0-051/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
5. मु0अ0सं0-207/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
6. मु0अ0सं0-166/2026 धारा 2(ख)(xvii)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना तहबरपुर।
*अभियुक्त सचिन कुमार*
1. मु0अ0सं0-148/2018 धारा 352/354(ख) भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना तहबरपुर।
2. मु0अ0सं0-178/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
3. मु0अ0सं0-180/2024 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना तहबरपुर।
4. मु0अ0सं0-182/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना तहबरपुर।
5. मु0अ0सं0-166/2026 धारा 2(ख)(xvii)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना तहबरपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमेंः
थाना अतरौलिया से थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे, का0 सुमित सिंह, का0 महेश पटेल, म0का0 निधि मिश्रा एवं म0का0 अंशिका सिंह द्वारा अभियुक्त मनोज यादव की गिरफ्तारी की गई।
थाना तहबरपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, उ0नि0 लोकेशमणि त्रिपाठी, का0 आफताब आलम, का0 किशन मिश्रा, का0 यशपाल यादव, म0का0 नर्वदा निषाद एवं म0का0 मान्शी मौर्या द्वारा दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।



