जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हिस्ट्रीशीटर माजिद खान उर्फ मूसा गिरफ्तार,भेजा गया जेल…
Jabalpur police take major action, history-sheeter Majid Khan alias Musa arrested, sent to jail...
जबलपुर के थाना ओमती के नया मोहल्ला क्षेत्र में चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले 64 वर्षीय महफूज रहमान से आरोपी माजिद खान उर्फ मूसा द्वारा कथित तौर पर एक लाख रुपये की गुंडा टैक्स की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने दुकान में पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए फरियादी के बेटे के साथ भी मारपीट कर दुकान बंद करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर ओमती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माजिद खान उर्फ मूसा, उम्र 43 वर्ष,को गिरफ्तार कर लिया। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के मुताबिक आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में कुल 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को नए मोहल्ला क्षेत्र के घटनास्थल में घूम के मौका मुआयना किया ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जबलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।
बाइट – राजपाल सिंह बघेल,थाना प्रभारी ओमती….
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



