आजमगढ़:उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न,घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब मौसम की खराबी और घने कोहरे की वजह से सूर्य देवता का करना पड़ा देर तक इंतजार

Azamgarh: Chhath, the grand festival of folk faith, concluded with offerings to the rising sun. Crowds of devotees gathered at the ghats. Due to bad weather and dense fog, the Sun God had to wait for a long time.

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया,आजमगढ़।लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा भक्ति और उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ हालांकि मौसम की खराबी के वजह से लगभग 8बजे तक कोहरा छाया रहा। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया,रासेपुर शिव मंदिर पोखरा,रासेपुर मंगई नदी,पौहारीबाबा मंदिर मानपुर मठियां,काली माता मंदिर,रायपुर पट्टी तथा महगू- गंज नदी क्षेत्र सहित विभिन्न प्रसिद्ध घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा।व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ दिया और परिवार की सुख शांति समृद्धि, संतान की दीर्घायु और सुखमय जीवन व्यतीत करने की कामना की घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस महापर्व को सुव्यवस्थित

और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन के तरफ से भी साफ सफाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई थी। विभिन्न पूजा स्थलों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात दिखें।इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला हर वर्ष छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी चली जा रही है। दूर दराज से आए लोगों ने भी इस महापर्व में अत्यधिक उत्साह के साथ अपनी सहभागिता की।उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा,आस्था और सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button