Jabalpur news:भेड़ाघाट गोलीकांड में गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी, समझौते के लिए धमकी का आरोप

Jabalpur News: Warning of protest if arrests are not made in Bhedaghat firing case, allegation of threat for compromise

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के लमहेटा घाट स्थित मैगी पॉइंट के पास करीब सवा महीने पहले रात तीन से चार बजे के बीच प्रतिमा देखकर लौट रहे रितिक बारी और उनके साथियों के साथ गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान राहुल काला व उसके साथियों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए गोली चलाई, जो रितिक बारी के सीने में लगी। शिवसेना के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को सवा महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि पुलिस के अनुसार एक आरोपी कांचघर डबल मर्डर केस में पकड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो जाते तो वह हत्या की घटना न होती और इसे पुलिस की नाकामी बताया।

शैलेंद्र बारी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, अन्यथा थाने का घेराव व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रितिक बारी को आए दिन और तीन दिन पहले भी फोन पर समझौता करने के लिए धमकाया गया है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बड़ी घटना घटती है तो उसकी जवाबदेही भी शासन-प्रशासन की होगी।

 

बाइट ऋतिक बारी

 

बाइट लवली सोनी पीएसपी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button