जबलपुर:जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश
Jabalpur: Search underway for the accused in the deadly attack

बहुजन चेतना मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में जबलपुर और नरसिंहपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दोनों जिलों के 100 से अधिक पुलिस जवानों की टीमें सीमावर्ती इलाकों में दबिश दे रही हैं।
पुलिस संभावित ठिकानों, ग्रामीण क्षेत्रों और जंगलों के आसपास के रास्तों पर तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद आरोपी सीमा पार कर आसपास के गांवों में छिपे हो सकते हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। बलवा, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



