आजमगढ़:नेशनल-इंटरनेशनल व फेडरेशन कप कूडो टूर्नामेंट

जिले के होनहारों का धमाल, 7 स्वर्ण समेत जीते 24 पदक

आजमगढ़। गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में 12 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित 17वीं नेशनल कूडो टूर्नामेंट, 18वीं अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट और 7वीं फेडरेशन कूडो कप 2026-27 में कूडो आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। कोच संजय यादव एवं देवेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय कूडो में प्रगति साहू व पार्थ बरनवाल ने स्वर्ण, आराध्या यादव व तेजस राय ने रजत तथा सृजा चौबे, सान्वी चतुर्वेदी, अचिंत्य पांडेय, प्रियंशु कन्नौजिया, आर्यन वर्मा व एहतेशाम अहमद ने कांस्य पदक जीता। वहीं इंटरनेशनल कूडो में सृजा चौबे ने स्वर्ण, संजना गौतम व पार्थ बरनवाल ने रजत और सान्वी चतुर्वेदी, प्रियंशु गौड़ व अचिंत्य पांडेय ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि फेडरेशन कप में सृजा चौबे, प्रियंशु कन्नौजिया, पार्थ जी बरनवाल व आर्यन वर्मा ने स्वर्ण और सान्वी चतुर्वेदी, तान्या, संजना गौतम व प्रतीक यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सफलता के बाद जनपद लौटे खिलाड़ियों का भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में अभिभावकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं व मिठाई के साथ जोरदार स्वागत किया। कोच संजय यादव और देवेंद्र वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग को देते हुए कहा कि आगे भी प्रतिभाओं को बड़े मंच दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे। खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी, वहीं इस जीत ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button