आजमगढ़:वर्दी दिवस पर डीआईजी, एसएसपी ने जनगणना के प्रति दिखाई सक्रिय सहभागिता, पुलिस बल को स्वगणना हेतु किया प्रेरित

Azamgarh: On Uniform Day, DIG, SSP showed active participation towards census, motivated police force for self-counting

आजमगढ़ 21 नवम्बर;जनगणना–2027 के प्रति जनजागरूकता एवं जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्दी दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील सिंह ने स्वयं स्वगणना कर आमजन एवं पुलिस बल को जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह एवं मनीष कुमार चौहान उपस्थित रहे। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्वगणना करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी राजीव कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट कर जनगणना–2027 की प्रक्रिया, स्वगणना की उपयोगिता एवं निर्धारित समय-सारिणी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के माध्यम से जनगणना के प्रति व्यापक जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर जनगणना को देश की विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित नियोजन एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण की आधारशिला बताते हुए प्रत्येक परिवार की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।

जनगणना–2027 की समय-सारिणी

▪️16–30 नवंबर 2026:स्वगणना (Self Enumeration) – https://se.census.gov.in

 

▪️1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027: प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना।

▪️5–9 जनवरी 2027: पुनरीक्षण चरण (Revisional Round)।

जनपदवासियों से अपील है कि निर्धारित अवधि में स्वयं स्वगणना कर इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

हमारी जनगणना, हमारा विकास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button