आजमगढ़:सीएम योगी की माता जी के निधन पर शोक सभा, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Azamgarh: Condolences on the death of CM Yogi's mother, tributes were paid to the picture.
आजमगढ़।सदर तहसील क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित हरेंद्र सिंह के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी के निधन पर एक शोक संवेदना सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा व हिंदू युवा वाहिनी के पुराने कार्यकर्ता बंधुओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की माता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूज्य माता जी का जीवन सादगी, संस्कार और मातृत्व का प्रतीक था। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जो संस्कार दिए, उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में सुशासन की मिसाल कायम हो रही है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वीरेंद्र सिंह, सदानंद सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, राम शकल चौहान सहित हिंदू युवा वाहिनी व भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे।



