Azamgarh news:लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता पर जोर, बूथ संख्या 48 पर लगा विशेष कैंप

Azamgarh news: Emphasis on voter awareness to strengthen democracy, special camp set up at booth number 48

नरसिंह पवई पवई/आजमगढ़। विकास खण्ड पवई के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर कलां स्थित मतदान स्थल बूथ संख्या 48 पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रतिमा तिवारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम में त्रुटियों को ठीक कराने तथा अन्य आवश्यक संशोधन के संबंध में जानकारी दी।अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह, सफाई कर्मी सत्यदेव यादव एवं राकेश कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इन लोगों ने गांव में घर-घर और गली-मोहल्लों में पहुंचकर ग्रामीणों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक फार्म भरें।इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की गलती है, उन्हें भी समय रहते संशोधन कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।बीएलओ प्रतिमा तिवारी ने शिविर के दौरान मतदाता सूची का अवलोकन करने और आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करने के संबंध में लोगों को जानकारी दी। वहीं ग्राम प्रधान एवं अभियान से जुड़े अन्य लोगों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार के लिए आवेदन करें।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से गांव के लोगों में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button