Azamgarh news:एसडीएम नेहा मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर फेटी में किया बूथों का निरीक्षण
Azamgarh news: SDM Neha Mishra inspected the booths at Primary School Muhammadpur Feti.
लालगंज, आजमगढ़,स्पेशल कैंप के तहत एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर फेटी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथ संख्या 16, 17 और 18 के साथ-साथ बूथ संख्या 1, 2 और 3 का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे कार्यों, व्यवस्थाओं तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया।इस अवसर पर विकास खण्ड ठेकमा के खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर एवं एईआरओ भी उपस्थित रहे।एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कैंप में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी कार्य पारदर्शी तरीके से और समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे स्पेशल कैंप का लाभ उठाएं और अपने नाम व अन्य विवरण की जांच अवश्य करा लें।निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों के बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



