Azamgarh News:नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, पहली सिंचाई में देरी की आशंका

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शारदा सहायक खंड-32 में उगी बड़ी-बड़ी घास, किसानों ने जल्द सफाई कराने की उठाई मांग

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज स्थानीय विकासखंड क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-32 की नहर की सफाई नहीं होने से जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एक ओर किसान गेहूं, सरसों और मटर की बुवाई में जुटे हैं, वहीं नहर की बदहाल स्थिति के चलते उन्हें फसलों की पहली सिंचाई समय से नहीं हो पाने की चिंता सता रही है।

नहर के किनारे स्थित खेतों के किसान सिंचाई के लिए इसी नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई नहीं कराई गई तो पानी पहुंचने में देरी हो सकती है, जिससे फसलों की पहली सिंचाई प्रभावित होगी और किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

क्षेत्र के ककरही, जसकरन, इस्माइलपुर, गोरिया, भगतपुर और बसीरपुर सहित आसपास के गांवों के किसान अशोक सिंह, कमल राय, गुड्डू श्रीवास्तव, दयाराम यादव और रवि पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नहर की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि कृषि कार्य के महत्वपूर्ण समय में विभाग की लापरवाही उनकी खेती पर भारी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button