देवरिया:सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्ष उल्लास के बीच हुआ संपन्न

बरहज/देवरिया। बरहज नगर में स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नाथ कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ ओम प्रकाश शुक्ला डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्ता डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल के साथ प्रारंभ हुआ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य जय गोविंद कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण किया गया। स्वागत गीत विद्यालय की छात्र वनिता अनीता सृष्टि द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत प्रस्तुत किए गए बच्चों द्वारा जैसी करनी वैसी भरनी अंशुमान, सृष्टि,अवनीश ने अपने सहयोगियों के साथ प्रस्तुत किया ।मां बाप बड़े अनमोल है।की झांकी नेहा, वैष्णवी, मानवी ,तुलसी, खुशबू ,आरोही ,अनुष्का, परिधि ने प्रस्तुत किया। बच्चों एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत झांकियों की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के जय गोविंद कुशवाहा, मुकेश तिवारी, उदय सिंह, संतोष गुप्ता, दीपक शर्मा ,सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में यशायाह द्वारा आगंतुक अतिथियों शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश तिवारी ने किया।
संवाददाता
बरहज ,देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button