आजमगढ़:पुलिस ने दो चोर को दबोचा,चोरी के गेहूं 45,चावल 29 किलो,सरसो का तेल 4 किलो,700 रुपया,तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक दिन पूर्व गुरुवार को वादी मुकदमा निजाय अहमद पुत्र स्व0 मुस्तफा ग्राम कोरौली खुर्द थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी की आटा पीसने की चक्की से चावल, गेहूँ, तेल व 700/ रु0 विपक्षी 1. एहतेशाम उर्फ सोनू पुत्र स्व0 अव्वल, 2. ओबैदु र्रहमान पुत्र स्व0 रईश समस्त निवासी चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर ने चोरी किया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 47/2024 धारा 380/457 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। शुक्रवार को उ0नि0श्री मुन्नालाल मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.एहतेशाम उर्फ सोनू पुत्र अव्वल ग्राम चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष 2. ओवैदुर्रहमान पुत्र स्व0 रईस ग्राम चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को गेहूं 45 किलो 500 ग्राम तथा चावल 29 किलो 400 ग्राम पाया गया। तथा पिपिया में रखा सरसो का तेल 04 किलो 200 ग्राम तथा 700 रुपया के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त ओवैदुर्रहमान के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से चोरी गये सामानो की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की जाती है। अभियुक्त एहतेशाम उर्फ सोनू व ओवैदुर्रहमान के विरूद्ध धारा 457/380/411 भादवि व ओवैदुर्रहमान को अतिरिक्त जूर्म धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का अपराध पाकर बताकर समय करीब 10.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button