गाजीपुर:गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क कर उनके सम्मान में शक्ति वंदना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आज सोमवार को स्वयं सहायता समूह एवं मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क कर उनके सम्मान के कार्यक्रम “शक्ति वंदन अभियान” की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के उन्नति और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सहायता समूह एवं गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से बहु आयाम स्थापित किए हैं। जिसके माध्यम से महिलाओं को शक्तिशाली बनाया जा रहा है, यह नारी शक्ति के लिए आशा की किरण है।जिसके जरिए बहुत सी महिलाएं लखपति बन चुकी है। उन्होंने कार्यशाला मे आगामी विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित लोगों का वृत लिए तथा कार्यक्रम के सम्बन्धित तैयारियों में सक्रियता से लगने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला विषय रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए प्रयासरत रही है और समय समय पर अवसर मिलने पर उनके लिए बड़े निर्णय भी लिया है।तीन तलाक़ और नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं के सामाजिक समृद्धि के प्रति बहुत बड़ा काम है जिससे समाज में महिलाओं के स्थापना में सहयोग का अतुलनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम है। लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव समाज में समन्वय स्थापित कर तत्परता एवं शालिनता की कार्य संस्कृति का पोषक रहा है और हमे गर्व है की उसी संस्कृति के दम पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्य शाला का समापन किया। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पुर्व विधायक कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, साधना राय, रमेश सिंह पप्पू, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजेश राजभर, मयंक जायसवाल, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, ओमप्रकाश राम,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, माया सिंह,किरन सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा राजभर, गुड्डी पांडेय, कल्पना कुशवाहा, गर्वजीत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला एवं अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button