मुंबई:जिजामाता उद्यान में फूल पौधों की प्रदर्शनी संपन्न

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई,: – फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में 27वीं
3 दिवसीय पौधे और पुष्प प्रदर्शनी संपन्न हुवी है। शुक्रवार 2 फरवरी से रविवार 4 फरवरी तक यह प्रदर्शनी को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। दिग्गज अभिनेता रंजीत, भाग मिल्खा भाग सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके पवन मल्होत्रा, क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर , अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन और अभिनेत्री एकता जैन जैसी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ और कौंसल जनरल ऑफ़ जापान और मलेशिया ने इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस अनोखी प्रदर्शनी को एन्जॉय किया। जितेंद्र परदेसी, सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन, बीएमसी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स का आभार जताया और लोगों से कहा कि लोग अपने बच्चों के साथ इस प्रदर्शनी में आए थे। बॉलीवुड के लिजेंड्री ऎक्टर रंजीत ने जितेंद्र परदेसी को इस पुष्प प्रदर्शनी के लिए ढेर सारी बधाई दी और कहा कि फूल पौधों से उन्हें भी बड़ी मोहब्बत है और वह अपने घर की छत पर कुछ सब्जियां, फूल, पौधे लगाते हैं।बेशुमार फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके एक्टर पवन मल्होत्रा ने इस प्रदर्शनी को एन्जॉय किया। जितेंद्र परदेसी ने बताया कि बच्चों की दिलचस्पी को देखते हुए भी इस प्रदर्शनी को सजाया गया है। उन्होंने कहा की हमने इस साल एनिमल प्लेनेट का थीम रखा है और फूलों से टाइगर , भालू , ख़रग़ोश और कई जानवर बनाये हैं। फूलों और पौधों को देखकर दिल को सुकून मिलता है। फ़िल्म व टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन ने भी बीएमसी द्वारा पिछले 27 वर्षों से कराई जा रही इस अनोखी प्रदर्शनी की सराहना की और कहा कि वह अपने हर बर्थडे पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाती हैं, उसकी देखभाल करती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button