जब पीड़ित क्षात्राओं ने अपनी असमत की रच्छा के लिए भगवान को पुकारा होगा,तब पंडित दीन दयाल जी की आत्मा ने ऐसे कुकर्मी अध्यापकों को धिक्कारा होगा

रिपोर्ट: रोशन लाल

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर उससे अश्लील बात करते हैं. किसी न किसी बहाने अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी करते हैं.साथ ही बात न मानने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं. इस मामले में पीड़ित छात्रा ने राजभवन, महिला आयोग एवं कुलपति से प्रोफेसर के विरुद्ध शिकायत भी की है. कुलपति ने यूनिवर्सिटी की आंतरिक शिकायत कमेटी को जांच सौंप दी है.छात्रा ने भेजे गए अपनी शिकायती पत्र में लिखा कि असिस्टेंट प्रोफेसर किसी न किसी बहाने मुझे अपने कमरे में बुलाते हैं. साथ ही बोलते हैं कि पहले भी कई छात्राओं ने मेरे मन मुताबिक, काम किया था तो उनको बहुत ही अच्छे नंबर प्रेक्टिकल एवं थ्योरी में दिलवाए थे. उनका करियर संवार दिया था. साथ ही पीड़ित छात्रा ने कहा कि प्रोफेसर उससे बोलता है कि तुम्हें मैं बहुत चाहता हूं. मेरी बात मान लो जब मेरी बात मानोगी तो मैं तुम्हारे लिए कुछ अलग ही काम करूंगा, यदि नहीं मानी तो पूरा करियर ही बर्बाद कर दूंगा.पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह किसी प्रकार से प्रोफेसर से बच बचाकर भागती फिरती थी. पिछले 21-22 दिसंबर की रात में असिस्टेंट प्रोफेसर ने उसके मोबाइल पर फोन किया, मगर उसने फोन नहीं उठाया. वह जानती थी कि वह ऊट-पटांग ही बात करेंगे. प्रोफेसर बार-बार फोन करते रहे, जब पीड़िता ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने कुछ देर पश्चात् दूसरे नंबर से फोन किया. अनजान नंबर देखकर पीड़ित छात्रा ने फोन उठा लिया तो उधर से प्रोफेसर की ही आवाज आई. वह शराब के नशे में धुत थे. प्रोफेसर ने फिर वही पुराना राग अलापा कि जिन लोगों ने मेरी बात मानी मैंने उनकी जिंदगी को संवार दिया, जिसने मुझे इंकार किया उसका जीवन बर्बाद हो गया. तुम भी अपनी सहेली के साथ मुझसे मिलो तथा जो मैं चाहता हूं… तुम वह करो. नहीं तो अंजाम तो तुम जानती ही हो.वही इसके चलते पीड़ित छात्रा ने प्रोफेसर की चर्चा का 19 मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया. जो सबूत के तौर पर उसके पास है. इस ऑडियो में प्रोफेसर ने पूर्व में शिकार बनी छात्राओं का नाम भी लिया है. छात्रा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट बताया कि कि अगले दिन डरते हुए अपनी सहेली के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के कमरे में गई तो उन्होंने छेड़खानी आरम्भ कर दी. विरोध करने पर प्रोफेसर पढ़ाई और कैरियर बर्बाद करने की बात करने लगा. किसी प्रकार से वह छात्रा अपनी सहेली के साथ बचकर आई तथा अवसाद में चली गई. इस मामले छात्रा द्वारा की गई शिकायत के सिलसिले में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रा से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है. इस मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. मामले की जांच आंतरिक शिकायत कमेटी को सौंप दी गई है. रिपोर्ट आने के पश्चात् जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button