अयोध्या:मौनी अमावस्या का स्नान करके प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं का आज अयोध्या प्रभु श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए पूरा सैलाब उमड़ आया

सुपर फास्ट टाइम्स
प्रशांत शुक्ला ब्यूरो चीफ अयोध्या
कल शाम से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया देखते-देखते आज सुबह बहुत ही ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई राम जन्म भूमि के इर्द-गिर्द बताते चले कि मौनी अमावस्या नाहन करके सारे श्रद्धालु प्रयागराज से अपने-अपने साधनों से अयोध्या पहुंच गए साथ में अयोध्या सरयू स्नान करने के पश्चात प्रभु श्री राम लाल के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन सुबह 3:00 बजे से लग गई इतनी भीड़ थी की पुलिस प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी जगह-जगह बैरिकेडिंग करके भीड़ को चरणबद्ध तरीके से प्रभु श्री राम जन्मभूमि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को छोड़ा जा रहा है अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार जी ने कड़ी व्यवस्था कर रखी है शासन प्रशासन को भी चुस्त दुरुस्त और अलर्ट रखा गया है हल्द्वानी की घटना को देखते हुए अयोध्या प्रशासन भी आज अलर्ट मोड पर रखा गया है और मौनी अमावस्या स्नान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना के लिए शासन कमर कसे हुए हैं।बाहर से जो गाड़ियां आ रही हैं उसको अयोध्या से कुछ दूर पर रोका जा रहा है और चेकिंग करने के पश्चात जो श्रद्धालु हैं जो दर्शन के लिए आए हैं उनको आगे भेजा जा रहा है।आज अयोध्या प्रशासन ने यहां स्कूल की छुट्टी कर रखी है।



