बलिया:कन्हैया स्मारक महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण भीमपुरा में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन किया गया वितरित

रिपोर्ट : राजू राय
बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कन्हैया स्मारक महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण भीमपुरा में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राएं बहुत ही चहक उठे | मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रतिनिधि डॉ नृपेंद्र मोहन सिंह मोंटी ने अपने उदबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस लाभकारी योजना का छात्र-छात्राओं द्वारा समुचित उपयोग किया जाए तो उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का निदान व तकनीकी शिक्षा का ज्ञान अर्जन करने में प्राप्त होगा|साथ ही कहा कि वर्तमान समय के तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन बहुत ही लाभकारी है जिसका समुचित उपयोग छात्र-छात्राएं अपने शिक्षा अवधि में कर सकते हैं|प्राचार्य डॉ आशुतोष सिंह ने कहा कि मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए दिया जा रहा है स्मार्टफोन से छात्र-छात्राओं द्वारा अपने शिक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निदान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है यदि छात्र छात्राएं इसका उपयोग शिक्षा के लिए करें तो यह बहुत ही ।उपयोगी होगा और उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं ने तकनीकी शिक्षा में अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं।



