आजमगढ़:युवती के साथ दुराचार व अश्लील वीडियों वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:युवती के साथ दुराचार व अश्लील वीडियों वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दिनांक 16.12.2023 को वादिनी मुकदमा/पीड़िता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ में थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 1. सुजीत यादव पुत्र दयाराम यादव ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. रंजीत यादव पुत्र दयाराम यादव ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के साथ जोर दुराचार किया गया तथा अश्लील फोटो खीचकर मोबाइल से वायरल किया गया व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी दी गयी है अहिरौला थाना के द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक के खिलाफ थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 424/2023 धारा 354/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध , 3(2)5A SC/ST एक्ट बनाम – 1. सुजीत यादव पुत्र दयाराम यादव ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. रंजीत यादव पुत्र दयाराम यादव ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।