आजमगढ़:पकड़ा गया लड़की को अगवा करने वाला,भेजा गया जेल
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़: बिलरियागंज थाने की पुलिस ने लड़की को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी महेश पुत्र विश्वनाथ साकि0 करमैनी थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ आदि 03 नफर द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को भगा ले गये है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 118/2022 धारा 363/366/368 भा0द0वि0 बनाम 03 नफर के पंजीकृत किया गया था । जिससे वह सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को बरामद किया गया तथा नामित अभियुक्त महेश पुत्र विश्वनाथ साकि0 करमैनी थाना बिलरियागंज को गुरुवार को को उ0नि0 अवधेश उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित महेश पुत्र विश्वनाथ उर्फ छोटक सा0 करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को जैगहा बाजार से हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।