आजमगढ़:पुलिस ने की कार्रवाई, शादी समारोह में विवाद होने पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने बहुभोज में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार; असलहा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा छेदी यादव पुत्र स्व0 झगरू यादव निवासी ग्राम हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 14.02.2024 को मेरे लडके शिवशंकर यादव के बहुभोज मे संजय सिंह पुत्र स्व0 सूबेदार सिंह व सुरेश सिंह पुत्र स्व0 सनल सिंह आमंत्रित थे। दोनों लोगों में किसी बात को लेकर मार पीट व गाली गलौज करने लगे व एक दूसरे से जान से मारने की धमकी देने लगे। तथा संजय सिंह अपने घर से राइफल लेकर आये और कार्यक्रम स्थल पर हवा में एक राउन्ड फायर कर दिये जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 96/24 धारा 323/504/506 भादवि0 व 25(9) आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। शनिवार को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 सुबेदार सिंह निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली आजमगढ उम्र 53 वर्ष को उसके घर मोहल्ला हीरापट्टी से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 रायफल, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 09 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।संजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 सुबेदार सिंह निवासी हिरापट्टी थाना कोतवाली आजमगढ उम्र 53 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button