यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा मुहम्मदपुर व चेवार के नवीनीकृत परिसर का अंचल प्रमुख गिरीश चंद्र जोशी ने फीता काटकर की उद्घाटन

आजमगढ़:यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के चेवार पश्चिम एवं मुहम्मदपुर शाखा के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अंचल प्रमुख गिरीश चन्द्र जोशी ने फीता काटकर किया।उद्घघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र जोशी कहा कि नए परिसर को ग्राहकों के सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को कष्ट न हो एवं सभी लोग बैंक के कार्य आसानी से कर सके। आजमगढ़ से क्षेत्र प्रमुख वी० बी० सहाय ने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों हेतु कई प्रकार की योजनाये चलाई जा रही हैं जैसे गोल्ड लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजनाये इत्यादि जोकि ग्राहकों के लिए लाभप्रद हैं।इस अवसर पर चेवार पश्छिम शाखा के शाखा प्रमुख अनिल कुमार एवं मुहम्मदपुर शाखा के शाखा प्रमुख रवि कान्त चौधरी ने ग्राहकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर उन्होंने ग्राहकों से बैंक की सभी सुविधाओ का लाभ लेने हेतु आग्रह किया. ब्लाक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहाकि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों के काफी सहूलियत से दे रहा है ,यही कारण है कि यूनियन बैंक ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की पसंद बन गया है। इस अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार सिंह, आशीष सिंह चौहान, रजत चन्द्र जैन, सोनम, भावना, इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button