Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर पर एक पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि सोनू उर्फ शाहिल पुत्र आनन्द कुमार निवासी महँगूपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। शादी के लिए कहने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 157/2026, धारा 69, 88, 352 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं सहायक पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 30.06.2026 को व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ शाहिल पुत्र आनन्द कुमार निवासी महँगूपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को रोहुआ मोड़ से प्रातः लगभग 07:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



