Azamgarh news :चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार 

चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कप्तानगंज पर एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री, जिसकी शादी वर्ष 2014 में नीरज निषाद निवासी ग्राम अलहनी, थाना कप्तानगंज के साथ हुई थी, को दिनांक 19.06.2026 को घरेलू विवाद के दौरान उसके पति द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के उपरांत आरोपी एवं उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 187/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 30.06.2026 को थानाध्यक्ष जय प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त नीरज निषाद पुत्र नन्दू निषाद निवासी ग्राम अलहनी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

आजमगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button