सड़क हादसे में घायल विधायक कीउपचार के दौरान मौत

रिपोर्ट:रोशन लाल
हैदराबाद: सिकंदराबाद कैंट से बीआरएस की 33 वर्षीय विधायक लस्या नंदिता की सडक हादसे मे मृत्यु होगई। सूत्रों के अनुसार विधायक की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में विधायक लस्या नंदिता को गंभीर चोटें लगीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई तथा इस दुर्घटना में उनका कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल होगया जिसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को नारकेतपल्ली में उनकी कार का उस समय एक्सीडेंट हो गया था जब वह पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सभा में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थी। इस दुर्घटना में उनको मामूली चोट आईं थी लेकिन एक होमगार्ड की मौत हो गई थी। विधायक लस्या नंदिता के असामयिक निधन पर बीआरएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “एक युवा विधायक के रूप में अपने कामों के लिए पहचानी जाने वाली लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत से मै बहुत ही दुखी हूं।उनकी मृत्यु से हमने राजनीत के क्षेत्र से होनहार विधायक खोदिया जिसकी पूर्ति होना असम्भव है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंती रेड्डी ने युवा महिला विधायक की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मौत से मुझे गहरा सदमा लगा है। पिछले साल इसी महीने में नंदिता के पिता जी. सयन्ना का निधन हो गया था… ये बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।



