भदोही:दो शिफ्टों में सफाई कर्मियों द्वारा पूरे नगर की कराई जा रही सफाई: ईओ

स्वच्छ भदोही सुंदर भदोही का सपना हो रहा साकार,भारत सरकार की स्वच्छता मिशन अभियान का हिस्सा बनता भदोही का हर वार्ड

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

Riport:ashraf sanjri

भदोही। भारत सरकार की स्वच्छता मिशन अभियान का हिस्सा बनता दिख रहा है भदोही का हर वार्ड। नगर पालिका परिषद भदोही की चेयरमैन नरगिस अतहर के नेतृत्व में स्वच्छ भदोही सुंदर भदोही का सपना हो रहा है साकार। हाश्मी ने कहा नगर के सभी वार्डो में इससे पहले साफ-सफाई व्यवस्था कभी देखने को नही मिली जितना कि वर्तमान में चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में देखने को मिल रहा है। कहा दुर्गा पूजा पर्व पर साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भदोही की अवाम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। हाश्मी ने चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी सहित नपा0 के सभी कर्मियों को बधाई के पात्र बताया। उन्होंने उन लोगो को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि जो लोग यह कहते है कि नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है तो ऐसे में कुछ लोग जो अपनी कुंठित व दूषित तथा संकर्णीय मानसिकता से पीड़ित होकर साफ-सफाई को लेकर अनाप-शनाप बक रहे है।दो शिफ्टों में पूरे शहर को सफाई कर्मियों द्वारा कराई जा रही है सफाई: अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी ने कहा सफाई को लेकर नगर की हालत इससे पहले ठीक नही थी लेकिन चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में सफाई व्यवस्था बहोत ही अच्छा है। कहा हमारे कर्मियों द्वारा डोर टू डोर हर वार्डो की सफाई प्रतिदिन की जा रही है जिसका फीडबैक जनता से ली जाती है और सभासदों से भी सफाई को लेकर बात की जाती है। कहा बहोत जल्द कूड़ा कलेक्शन भी शुरू करेंगे जिसके लिए 16-17 कूड़ा गाड़ी क्रय कर डोर टू डोर कलेक्शन करेंगे तो भदोही में कूड़ा दिखेगा ही नही। कहा हर वार्डो में 25 हजार टूटे हुए चेम्बरो को बनवाया जाएगा। वहीं हर वार्डो में 4 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य का भी प्लान में है। उन्होंने शबे बरआत पर्व को लेकर नगर वासियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button