भदोही:समस्त थानों पर आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस

प्राप्त कुल-66 प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग से संबंधित-10 शिकायतों का किया गया मौके पर निस्तारण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: अशरफ संजरी

भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था के लिए प्रत्येक शनिवार आयोजित थाना संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित थानों पर राजस्व टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन संबंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-66 (राजस्व विभाग से संबंधित 56 व पुलिस-10) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग से संबंधित-10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यापक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button