आजमगढ़:120 वर्षीय वृद्ध की मौत से नगर में शोक की लहर
रिपोर्ट:अमित सिंह
मेहनगर, आजमगढ़:120 वर्षीय वृद्ध की मौत से नगर में शोक की लहर,स्थानीय नगर पंचायत मेहनगर के वार्ड नम्बर 12 लाजपत नगर के निवासी बदरुद्दीन अंसारी उम्र 120 वर्ष की लंबी उम्र के बाद बीती रात निधन हो गया। लोगों के द्वारा चर्चा की जा रही थी कि मरहूम बदरुद्दीन अंसारी एक मेहनती किसान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी जूते चप्पल का प्रयोग नही किया। अपने किसानी जीवन मे सूर्य की किरण निकलने के पूर्व ही अपने बैलो के साथ अपने खेतों की जुताई करते थे। जिनकी मृत्यु के बाद पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।