भदोही:पुलिस की तत्परता से गुम बच्ची कुछ ही घंटे में मिली,घर से स्कूल के लिए निकली बिना बताए चली गई थी अपने संबंधी के साथ

भदोही। ज्ञानपुर पुलिस की तत्परता से सोमवार को गुम हुई बच्ची को कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया। घर से स्कूल के लिए निकली बच्ची बिना किसी को बताए अपने संबंधी के साथ उनके घर चली गई थी।उक्त थाना में आज पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी पुत्री जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष की है। घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजन बच्ची को काफी देर से ढूंढते हुए थाना स्थानीय पर सूचना दिए थे। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की गई तो पता चला कि बच्ची अपनी बुआ के साथ उनके घर चली गई थी। गुम हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।परिजनों द्वारा पुलिस के मानवतापूर्ण कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



