आजमगढ़ से पश्चिम बंगाल करते थे पशु तस्करी,सात प्रतिबंधित पशु एक पिकप व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़:तरवां थाने की पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,07 प्रतिन्धित पशु, 01 पिकप वाहन व 01 सुपर स्पेलेन्डर बरामद,बुधवार को उ0नि0 दशाराज सिंह मय हमराह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि वनगांव भरौटी नाला पुल के पास कुछ व्यक्ति पिकप पर प्रतिबंधित पशु लाद रहे हैं। इस सुचना पर उ0नि0 दशाराज सिंह मय हमराह द्वारा वनगांव भरौटी पुलिया से प्रतिबंधित पशु लाद रहे 02 अभियुक्तों 1. बद्री S/O वीरवल यादव नि0 वरया की पट्टी(उमरी पट्टी) थाना तरवा आजमगढ उम्र करीब 55 वर्ष, 2. राधेश्याम S/O सोभा नि0 पट्टीभिखारी थाना तरवां आजमगढ उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग फरार हो गये। मौके से 07 प्रतिन्धित पशु, 01 पिकप वाहन, 01 सुपर स्पेलेन्डर आदि बरामद किया गया।बरामद पिकप व सुपर स्पलैण्डर मोटर साइकिल को M.V. ACT के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/24 धारा 3/5 ए/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम चारो लोग मिलकर पशुओं की तस्करी करते हैं। दोनो फरार व्यक्ति 1. सोहराव पुत्र खदेरु नि0 चकसहदरिया थाना तरवां आजमगढ व 2. गोविन्द मिश्रा S/O स्व0 सुरेश मिश्रा नि0 धरसौना चोलापुर वाराणसी। चारो लोग मिलकर छुट्टा – गोवंश को एकत्र कर पीकप वाहन में लादकर वध के लिये प0 बंगाल ले जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button